उत्तर प्रदेश बजट-2023-24

बजट का संक्षिप्त परिचय
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 112 में केंद्रीय बजट को वार्षिक वित्तीय विवरण “ के रूप में वर्णन किया गया है | इसे आम बोलचाल की भाषा में बजट ‘ के नाम से जाना जाता है| जिसे प्रत्येक वर्ष फ़रवरी माह के पहले कार्य -दिवस के दिन केंद्रीय वित्त मंत्री के द्वारा संसद में पेश किया जाता है | वास्तव में केंद्रीय बजट किसी वित्तीय वर्ष में होने वाली आय और ब्यय का लेखा जोखा है | हमारे देश में 1 अप्रैल से लेकर 31 मार्च तक वित्तीय वर्ष माना जाता है | केंद्र सरकार की तरह ही देश के प्रत्येक राज्य अपना-अपना बजट पेश करते है |
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार आज दिनांक 22-02-2023 को अपना दुसरा आम बजट पेश किया | किसी भी प्रदेश में आम बजट जनताओ के लिए सरकार से अनेको उम्मीदे तथा उपेक्षाए बनी रहती है | यह बजट उत्तर प्रदेश के 25 करोड़ जनताओ की लेखा जोखा है |

उत्तर प्रदेश के वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने योजनाओं को ऐलान किये जिसमें से निम्लिखित हैं |
* होली से पहले साल में दो फ्री गैस सिलिंडर देने का ऐलान |
* वितमंत्री के अनुसार उत्तर प्रदेश के कुल बजट लगभग 7 लाख करोड़ रुपये की है | ये अब तक का सबसे बड़ा बजट है |

भारत सरकार की अन्य योजनाओं के बारे में जानने की लिए यहाँ क्लिक करें |

https://bhartiyayojana.com/
* वितमंत्री ने बजट पेश करते हुए कहा की देश की GDP में उत्तर प्रदेश का योगदान 8 % से भी अधिक है |
उसके अलावे उन्होंने ने कहा की 2021 -22 में प्रदेश के सकल राज्य घरेलु उत्पाद (SGDP ) में 16.8% की बृद्धि दर्ज की गई है, जो देश के विकास दर से अधिक रही है |
* इस बजट में बेरोजगारी पर भी वित्तमंत्री बोले जो सराहनीये है उन्होंने कहा की वर्ष 2017 से पूर्व प्रदेश की बेरोजगारी पर 14.4% की जो आज घट कर 4.2% हो गई है |
* दुग्ध उत्पादन, गन्ना, चीनी एंव एथोल उत्पादन में प्रथम है |
* कृषि निवेशों पर किसानो को दिए जाने वाले अनुदान DBT के माध्यम से भुगतान करने वाला देश में उत्तर प्रदेश प्रथम राज्य है |
* स्वामी विवेकानन्द ससक्तिकरण योजना के पात्र छात्र -छात्राओ को मुफ़्त में टेबलेट दिया जायेगा |
इसके लिए बितीय वर्ष 2023-24 के बजट में 3600 करोड़ रुपये की ब्यवस्था की गई है |
* उत्तर प्रदेश start up नीति 2020 के तहत कृषि ,चिकित्सा ऊर्जा, खाद, शिक्षा, पर्यटन, परिवहन आदि क्षेत्रों में Start up में बढ़ावा दिया जायेगा |
* ग्रामीण क्षेत्रों में युवा उधमियों को start up की स्थापना के लिए प्रोत्साहित करने के उदेश्य से agriculture एक्सीलेरेटर फंड के लिए 20 करोड़ रुपये दिया जायेगा ताकि उनको प्रोत्साहित किया जा सके |
* भारत गावों का देश है, यहाँ की अधिकतर जनता गावों में निवास करती है उत्तर प्रदेश की सरकार ग्रामीण युवा उधमियों पर ध्यान देने की बात कर रही है यह बड़ी ही सराहनीये कदम है|
* श्रमिकों के बच्चे को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक प्रमंडल में एक आवासीय बिद्यालय की स्थापना करने की ब्यवस्था की गई है जो सराहनीये है |
* प्रदेश के सबसे अधिक असंगठित क्षेत्रों के मजदुर है, जिसके लिए मुख्यमंत्री दुर्घटना बिमा योजना के लिए 12 करोड़ रूपये की ब्यवस्था की गई है |
* वित्तीय वर्ष 2023 -24 के बजट में झांसी लिंक एक्सप्रेसवे और चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे की नई परियोजना के प्रारंभिक चरण हेतु 235 करोड़ रूपये की ब्यवस्था की गई है इसके साथ- साथ 14 नई मेडिकल कॉलेजो की स्थापना की ब्यवस्था की गई है
* ONE DISTRICT ONE PRODUCT एव, हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश की सरकार 200 करोड़ ब्यवस्था की है |
* शिक्षा क्षेत्रों में बढ़ावा देने के लिए सरकार OPERATION KAYAKALP के अंतर्गत प्राथमिक वयं माध्यमिक बिद्यालय के लिए 1000 करोड़ रूपये सरकार द्वारा प्रस्तवित है |
* केंद्र सरकार की सहायता से PM SRI (प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया ) नामक नई योजना प्रदेश में क्रियान्वित करने हेतु 510 करोड़ रूपये प्रस्तावित है |
* सबसे सराहनीये बात यह है कि ग्राम पंचायत एवं वार्ड स्तर पर डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना की नई योजना हेतु 300 करोड़ रूपये की ब्यवस्था की गई है |
* स्कूली बच्चों के uniform पर भी ध्यान दिया गया है इसके साथ -साथ पर्यटन पर भी ध्यान दिया गया है इसके रोजगार और राजस्व में वृद्धि हो सकता है |
* spiritual योजना का भी प्रारम्भ किया गया है |
* उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को निशुल्क कुकिंग गैस सिलिंडर के हेतु 3047 करोड़ रूपये की ब्यवस्था प्रस्तावित है |

 

Leave a Comment