बिहार सरकार की महत्वपूर्ण योजनाएं- 2023 (Important Schemes of Bihar Government)

बिहार राज्य अपने गौरवशाली अतीत के लिए प्रसिद्ध रहा है और वर्तमान में भी अपने कई कार्यो के लिए देश के अन्य राज्यों का ध्यान अपने तरफ खींचा हैं | वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अगुवाई में बिहार में अनेकों महत्वपूर्ण योजनाएं लागू किया गया हैं | जिसमें पूर्ण शराबबंदी, सात निश्चय, जीविका कार्यक्रम, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना इत्यादि महत्वपूर्ण हैं |

Table of Contents

फिर भी बिहार में अनेकों समस्याएं जैसे गरीबी, बेरोजगारी, प्राकृत आपदा, जातिवाद इत्यादि जैसे के तैसे बरक़रार हैं | इन्ही समस्याओं को ध्यान में रखते हुए बिहार सरकार के द्वारा अनेकों योजनाओं को लागु किया गया हैं, ताकि इन सभी समस्याओं से निजात पाया जा सके | आइये बिहार सरकार की कुछ महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में जानने की कोशिश करते हैं |

 (1) सात निश्चय :-

सात निश्चय बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अति महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक हैं | गावों में इस योजना का प्रभाव काफी देखने को मिलता हैं | इतना ही नहीं, इस योजना ने लोगों के जीवन में काफी परिवर्तन लाया हैं | इस योजना में सात क्षेत्रों/बातों पर बल दिया गया हैं | जिसमें निम्नलिखित हैं –

बिहार सरकार की महत्वपूर्ण योजनाएं-
          सात निश्चय -Part -1

 

(i) आर्थिक हल युवाओं को बल :-

बिहार राज्य के युवाओं को ध्यान में रखते हुए उनके लिए शिक्षा, कौशल विकास, एवं रोजगार के अवसर प्रदान करना मुख्य लक्ष्य रखा गया हैं | इस निश्चय के अंतर्गत पांच योजनाए प्रारम्भ किया गया है, जो इस प्रकार हैं – बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता, कुशल युवा कार्यक्रम, बिहार स्टार्ट अप नीति 2016, सभी विश्वविद्यालय और कॉलेजों में वाई-फाई की सुबिधा |

(ii) आर्थिक रोजगार महिलाओं का अधिकार :-

बिहार राज्य की महिलाओं के लिए नौकरी में 35% आरक्षण की व्यवस्था की गयी हैं, ताकि उनका सामाजिक, आर्थिक, और राजनीतिक सशक्तिकरण हो सके |

(iii) हर घर बिजली लगातार :-

इस निश्चय का मुख्य लक्ष्य सभी घरों का पूर्ण विधुतीकरण करना हैं इस लक्ष्य को Oct. 2018 में ही पूरा कर लिया गया हैं |

(iv) हर घर नल का जल :-

इस निश्चय का लक्ष्य हैं की हरेक नागरिक को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना हैं | यह निश्चय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार का अति महत्वपूर्ण योजना हैं | पंचायती राज विभाग द्वारा मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक घरों तक शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराता हैं | बिहार के अनेकों क्षेत्रों में जल में आयरन, आर्सेनिक, और फ्लोराइड की मात्रा पाया जाता हैं | इस योजना के आने से इस समस्या से छुटकारा मिल सका हैं |

(v) हर घर तक पक्की गली नाली :-

इस योजना का क्रिन्यान्वयन पंचायती राज विभाग द्वारा किया जाता हैं | इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में बेस सभी घरों को पक्की गली नाली से जोड़ना हैं |

(vi) शौचालय निर्माण घर का सम्मान :-

इस निश्चय के माध्यम से खुले में शौच से मुक्त कराना हैं | इसके लिए हर घर में शौचालय की व्यवस्था की जा रही हैं | लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत शेष बचे घरो में शौचालय उपलब्ध कराना इस योजना का मुख्य लक्ष्य हैं |

(vii)अवसर बढ़े आगे पढ़े :-

राज्य के छात्र-छात्राओं को तकनीकी देने के उदेश्य से इस निश्चय को लाया गया है | इस निश्चय के तहत अपने राज्य में ही तकनीकी और व्यवसायिक शिक्षा का अवसर प्रदान किया जाता है | इस निश्चय के अंतर्गत GNM SCHOOL, PARA MEDICAL संस्थान औद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान, इत्यादि स्थापित किया जायेगा ताकि युवाओं को रोजगार मिल सके |

सात निश्चय2 :-

यह सात निश्चय का ही अगली कड़ी हैं | जिसमें युवाओं, महिलाओं, किसानों ग्रामीण एवं शहरी स्वच्छता, गावों की समृद्धि इत्यादि में ध्यान देने की बात कही गयी हैं | नीचे सात निश्चय -2 का विवरण इस प्रकार हैं –

बिहार सरकार की महत्वपूर्ण योजनाएं-
                                                                                  सात निश्चय -2

 

(i) युवा शक्तिबिहार की प्रगति :-

युवाओं को कौशल विकास, तकनीकी एवं व्यावसायिक ज्ञान के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था करने की बात कही गयी हैं इसमें उनको रोजगार एवं बेहतर अवसर उपलब्ध कराया जा सके | बिहार राज्य के अंदर ITI एवं पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्रशिक्षण देने की बात कही गयी हैं |

(ii) सशक्त महिला, सक्षम महिला :-

इस निश्चय में महिला सशक्तिकरण पर ज्यादा बल दिया गया हैं | इसके लिए 50 % तक का अनुदान की व्यवस्था भी की गयी हैं जो अधिकतम राशि 5 लाख तक हैं | इस निश्चय के अंतर्गत inter pass होने पर 25000 रुपये तथा स्नातक पास होने पर 50000 रुपये देने की प्रावधान हैं ताकि उनकी आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जा सके |

(iii) हर खेत तक सिंचाई का पानी :-

यह निश्चय बिहार जैसे कृषि प्रधान राज्य के लिए अति महत्वपूर्ण हैं | इस निश्चय के अंतर्गत हर खेत तक सिचाई की उपलब्धता कराने की बात कही गयी हैं किसानों का आय बढ़ाया जा सके |

(iv) स्वच्छ गॉवसमृद्ध गॉव :-

इस निश्चय के तहत सभी गावों में सोलर स्ट्रीट लाइट एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्था किया गया हैं | इसके साथ – साथ नालों की सफाई, प्रत्येक घर में कचड़े का संग्रहण इत्यादि की व्यवस्था की गयी हैं | इतना ही नहीं इस निश्चय में पशुपालन, मुर्गीपालन,मत्स्य पालन इत्यादि को भी बढ़ावा दिया जा रहा हैं |

(v) स्वच्छ शहरविकसित शहर :-

इसके अंतर्गत ठोस एवं अपशिष्ट कचड़ा का प्रबंधन, गरीबों के लिए आवास, शवदाह गृह, जल जमाव की समस्या से निदान करने की व्यवस्था हैं |

(vi) सुलभ सम्पर्कता :-

इस निश्चय के तहत आस – पास के गॉवों के साथ साथ बाजार, हॉस्पिटल या हाईवे को जोड़ने की बात कही गयी हैं |

(vii) सबके लिए अतिरिक्त स्वास्थ्य सुविधा :-

इस निश्चय के तहत गॉवों में स्वास्थय केंद्र की व्यवस्था किया जा रहा हैं | इसके साथ – साथ अनुमंडल अस्पताल एवं जिला अस्पताल को और बेहतर बनाया जा रहा हैं | इतना ही नहीं पंचायत स्तर पर पशुओं के लिए अस्पताल की भी व्यवस्था किया जा रहा हैं | जिसमें पशुओं के लिए टीकाकरण, कृत्रिम गर्भघान इत्यादि की प्रबंधन किया जा रहा हैं |

प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के बारे में अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें |

https://bhartiyayojana.com/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%8c%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%af-%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%9c/

(2) मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना :-

यह योजना  महिला उत्थान की दिशा में एक बहुत ही महत्वपूर्ण कदम है | इस योजना की शुरुआत मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के द्वारा 3 अगस्त 2018 को प्रारंभ किया गया था | इस योजना का मुख्य लक्ष्य एवं उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या को रोकना, लिंगानुपात में वृद्धि करना, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना है |

बिहार सरकार की महत्वपूर्ण योजनाएं
                                            मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना

 

(3) मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना :-

 बिहार सरकार की महत्वपूर्ण योजनाएं
                      मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना

 

इस योजना की शुरुआत मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के द्वारा 14 जून 2019 को प्रारंभ किया गया था | इस योजना के तहत राज्य के सभी व्यक्ति जो 60 वर्ष या इससे अधिक की आयु भरते हैं | उन्हें मासिक पेंशन प्रदान किया जाता है जिसमें ₹400 प्रति माह के हिसाब से दिया जाता है| प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना 

 

(4) मुख्यमंत्री अनु. जाति एवं अनु. जनजाति तथा अत्यंत पिछड़ा वर्ग सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना :-

इस योजना की शुरुआत 14 अगस्त 2018 को किया गया था | इस योजना के तहत BPSC एवं UPSC की तैयारी करने के लिए क्रमशः ₹50000 तथा ₹100000 आर्थिक सहायता प्रदान किया जाता है|

(5) मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति उद्यमी योजना :-

इस योजना का आरंभ श्री नीतीश कुमार के द्वारा 4 अगस्त 2018 को किया गया था | इस योजना के तहत उद्यमियों को ब्याज रहित लोन दिया जाता है| इस योजना का मुख्य उद्देश्य सभी आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को व्यवसाय करने में सहायता प्रदान करना है| 2020 से इस योजना में अत्यंत पिछड़ा वर्ग को भी शामिल कर लिया गया है| इस योजना की सहायता से आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण लोगों को मिला है|

(6) बिहार राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (जीविका) :-

बिहार सरकार का एक महत्वपूर्ण कदम है| इस योजना से गरीबी उन्मूलन में काफी मददगार साबित हुआ है| इतना ही नहीं इससे सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण को भी बढ़ावा मिला है| आज बिहार में सफलता की कहानी गढ़ रहा है | इसमें स्वयं सहायता समूह के रोजगार का साधन उपलब्ध किया है आज बिहार के सभी जिलों में कार्यरत हैं|

(7) मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना :-

बिहार सरकार की महत्वपूर्ण योजनाएं
                मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना

 

बिहार सरकार की योजना एक सामाजिक कल्याण कार्यक्रम है | इस योजना को 2007-08 में प्रारंभ किया गया था | इस योजना का मुख्य उद्देश्य कन्या के विवाह के समय आर्थिक सहायता प्रदान करना है | इसके साथ-साथ दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा, बाल विवाह इत्यादि पर प्रतिबंध लगाना भी है|

(8) मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना :-

बिहार सरकार की महत्वपूर्ण योजनाएं
             मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना

 

बिहार की महिलाओं का आर्थिक विकास एवं सामाजिक विकास के साथ-साथ उनका सशक्तिकरण हेतु यह योजना आरंभ किया गया है | इस योजना की शुरुआत 2007 में किया गया था | इस योजना का मुख्य उद्देश्य नारी सशक्तिकरण, कौशल विकास, रोजगार प्रदान करना, सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण इत्यादि है|

(9) अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना:-

इस योजना का मुख्य उद्देश्य समाज में उपलब्ध जाति प्रथा को समाप्त करना है | इसके साथ-साथ दहेज प्रथा छुआछूत इत्यादि को समाप्त करना है| इस योजना के तहत विवाह करने वाली महिला को आर्थिक रूप से सफल बनाने हेतु ₹100000 अनुदान के रूप में प्रदान किया जाता है|

(10) मुख्यमंत्री बालिका साइकिल योजना :-

बिहार सरकार की महत्वपूर्ण योजनाएं
  मुख्यमंत्री बालिका साइकिल योजना

 

यह योजना बिहार सरकार की सबसे प्रचलित योजनाओं में से एक है| यह योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है | इस योजना के तहत नौवीं कक्षा में नामांकित छात्राओं के लिए साइकिल खरीदने हेतु ₹2500 की राशि प्रदान की जाती है |

इस योजना की शुरुआत 2007-08 में की गई थी इस योजना  ने शिक्षा के क्षेत्र में बिहार की तस्वीर बदल दी है| अभी इस योजना के कारण बिहार में सामाजिक परिवर्तन देखने को मिल रहे हैं|

निष्कर्ष:-

बिहार सरकार के द्वारा अनेकों महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रही है| इस योजना के माध्यम से समाज में वंचित वर्ग के लोगों को काफी मददगार साबित हुआ है| इन योजनाओं से उनका सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक सशक्तिकरण हुआ है |

सात निश्चय, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी का व्यक्तिगत रूचि के साथ साथ उनका प्रतिबद्धता और तत्परता भी हैं | यह उनका महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक हैं | इस कार्यक्रम की सही क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री के द्वारा निश्चय यात्रा भी किया गया था ताकि सभी खामियों को सही किया जा सके |

यह कार्यक्रम बिहार के Smart Village बनाने में काफी मददगार साबित हो रहा हैं | बिहार सरकार का यह काफी व्यावहारिक कदम हैं |

बिहार के मुख्यमंत्री महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु अनेकों महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं| इतना ही नहीं गांव को स्वच्छ बनाने में भी कदम उठाए हैं | अब जरूरत इस बात की है की योजनाओं को सुचारू रूप से चलाया जाए, ताकि हमारा समाज का सही से एवं संपूर्ण विकास हो सके|

सबसे जरुरी बात यह होता है कि कोई भी योजना को हमारे प्रतिनिधि, कर्मचारी या पदाधिकारी प्रभावशाली रूप से करते हैं या नहीं | हमें यह देखना होगा कि योजनाएं लागू है, यह योजनाएं जमीनी स्तर पर कारगर साबित हो रहा है कि नहीं|

भारत सरकार की अन्य योजनाओं के बारे में जानने के लिए यहाँ क्लिक करें |

https://bhartiyayojana.com/

 

Leave a Comment